फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोलन एमसी के वार्ड 12 में लगाया समाधान शिविर, लोगों ने उठाईं समस्याएं

सोलन शहर के वार्ड 12 में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों के चलाने पर सवाल खड़े कर दिए। समाधान शिविर की अध्यक्षता संयुक्त आयुक्त बिमला वर्मा ने की। लोगों ने कहा कि सन्नी साइड में तेज रफ्तार में कूड़े के वाहन आते हैं। वार्ड निवासी अमर जीत ने कहा कि वे इससे बाल-बाल बचे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क संकरी है। फिर भी ये लोग तेज वाहन चलाते है। शिविर में उन्होंने चालक को बदलने के लिए भी कहा है। शिविर में संयुक्त आयुक्त ने भी इस समस्या में लोगों का साथ दिया और कहा कि पहले भी इस तरह की समस्या आई है। इस पर कार्रवाई की जा रही है। न्यू सन्नी साइड क्षेत्र के लोगों ने सड़क की अलाइनमेंट पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें