धर्मपुर चुनाव में जिला परिषद व पंचायत समिति के बैलेट बॉक्स के सट्रांग रूम को चार सदस्य की टीम व्यवस्था संभालेगी। 26, 28 व 30 को बैलेट बॉक्स को रखते समय व निकालते समय जिला परिषद व पंचायत समिति के प्रत्याशी व एजेंट उपस्थित रह सकते है। विकास खंड अधिकारी धर्मपुर व निर्वाचन अधिकारी पंचायत धनीराम पंवर व पंचायत निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने बताया की 26,28,30 मई को होने वाले पंचायत की पोलिंग के बाद जिला परिषद व पंचायत समिति के बैलेट बॉक्स धर्मपुर स्कूल भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखते समय बंद करते समय प्रत्याशी स्वयं या अपने एजेंट को भी भेज सकते हैं।