यूको आरसेटी सोलन में निशुल्क 13 दिवसीय सॉफ्ट टॉयज बनाने के प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसमें 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिन्हें सॉफ्ट टॉय बनाने सिखाए गए। इसके साथ प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास जैसे प्रभावी संचार, मार्केटिंग, बैंकिंग, उद्यम प्रबंधन और प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाना भी सिखाया गया। निदेशक यूको आरसेटी सोलन ने बताया कि आगामी समय में यूको आरसेटी में ब्यूटि पार्लर, महिला दर्जी, अगरबत्ती बनाना, मशरूम खेती सिखाया जाएगा। जिला सोलन के 18 से 45 वर्ष के प्रतिभागी यूको आरसेटी में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।