फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिरमौर जिले में 135 स्थानों पर होंगी योग क्रियाएं

सिरमौर जिले में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को 135 स्थानों पर योग क्रियाएं करवाई जाएंगी। आयुष मंत्रालय के योग संगम पोर्टल पर अब तक 135 स्थानों का पंजीकरण हो चुका है। आयुष विभाग की ओर से योग दिवस के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी जिला आयुष अधिकारी इंदू शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय नाहन के चौगान मैदान और केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में मुख्य कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा खंड स्तर पर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी, अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसमें योगा गाइड लोगों को योग क्रियाएं करवाएंगे। उन्होंने बताया कि योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ थीम पर इस मर्तबा योग दिवस मनाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें