फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पांवटा में फैक्टरी से निकाली गई महिलाओं ने डीसी कार्यालय के बाहर दिया धरना

औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब के गोंदपुर में एक फैक्टरी से निकाली गई महिलाएं गुरुवार को नाहन पहुंचीं। उन्होंने यहां उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया है। मजदूर नेता प्रदीप कुमार की अगुवाई में महिलाएं नाहन पंहुचीं। अपने हकों के लिए यह महिलाएं करीब तीन महीने से लड़ाई लड़ रही हैं। मौके पर मौजूद महिला कामगारों ने कहा कि 15 वर्षों बाद कंपनी ने बिना नोटिस के उन्हें नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे उन्हें अब भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि अगर कंपनी ने उन्हें रखना नहीं है तो जो इतने सालों का उनका हिसाब बनता है वो महिलाओं को अदा कर दिया जाए। मजदूर नेता प्रदीप कुमार ने बताया कि एक फैक्टरी ने महिला कामगारों को बिना नोटिस बाहर कर दिया है। कई बार इस मामले में लेबर इंस्पेक्टर समेत एसडीएम को भी शिकायत सौंपी गई लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। आज परेशान महिला कामगारों ने डीसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया हैं। उनकी मांग है कि प्रबंधन की मनमर्जी रोकी जाए। प्रशासन मामले में हस्तक्षेप करे और निकाले गए कामगारों को दोबारा काम पर रखा जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें