फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सिरमौर पुलिस ने जिला के पांच शिक्षण संस्थानों के छात्रावासों में किया औचक निरीक्षण

सिरमौर पुलिस का अवैध नशे खासकर चिट्टे के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में आलाधिकारियों के आदेशानुसार सिरमौर पुलिस टीम ने एक साथ जिला के पांच बड़े शैक्षणिक संस्थानों के छात्रावासों में दबिश दी। टीम की अचानक दबिश के बाद आसपास हड़कंप मच गया। छात्रावासों में महिला व पुरूष पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने छात्र व छात्राओं के कमरों की बारीकी से जांच की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन के मेडिकल काॅलेज के छात्रावास, पांवटा साहिब में डेंटल काॅलेज, धौलाकुआं में आईआईएम, बडूसाहिब में काॅलेज आदि के छात्रावास व कालाअंब में हिमालयन इंस्टीच्यूट के छात्रावास में टीमों ने दबिश दी। पांवटा साहिब में एएसपी योगेश रोल्टा के नेतृत्व में टीमों ने जांच की जबकि नाहन व कालाअंब में डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर के नेतृत्व में टीमों ने छात्रावास जांचे। यहां न केवल नशीले पदार्थों को लेकर बारीकी से जांच की गई साथ ही छात्रों को नशे जैसी बुराई से दूर रहने को लेकर भी जागरूक किया गया। उधर, एसपी एनएस नेगी ने बताया कि टीमों ने जिला के पांच बड़े शिक्षण संस्थानों के छात्रावासों में निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं भी अवैध नशीले पदार्थ नहीं पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों की तरफ से छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक भी किया गया। इस दौरान शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने को लेकर भी जांच की गई। जांच के दौरान बिना लाइसेंस व शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू उत्पाद बेचने पर 84 दुकानदारों के चालान भी किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें