नाहन-कुमाहट्टी हाईवे पर कार्मल के समीप बुधवार देर रात सड़क हादसा सामने आया है। इस दौरान सरिया से भरा ट्रक कार व बाइक को बुरी तरह से कुचलते हुए घर की दीवार से टकरा गया। बताया जा रहा है कि लोगों ने इस दौरान भागकर अपनी जान बचाई। वहीं ट्रक चालक ने भी ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। हादसे का कारण ट्रक के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। हालांकि, जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।