मंगलवार को भी स्थानीय लोगों ने नो एंट्री के समय जा रहे दर्जनों ट्रकों को रोका व पुलिस को सूचित किया। पांवटा साहिब से भगानी मार्ग पर रेत बजरी व क्रशर र्ढोने वाले ओवरलोड ट्रको से स्थानीय लोग लम्बे समय से परेशान हैं। मंगलवार को ओवरलोड व नो एंट्री के समय सड़को पर दौड़ रहे करीब 55 ट्रक वालों को रोक लिया है। कैप्टन जगत सिंह शिवपुर पंचायत प्रधान सुरेंद्र सिंह कमलजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, कमलजीत सिंह, चरण सिंह व भुपेंद्र सिंह समेत ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष अपनी बात रखी। कहा कि नो एंट्री के समय में ट्रकों की आवाजाही से परेशान लोगों का कहना है कि इन ओवरस्पीड ट्रको से बड़ा हादसा होने का डर हमेशा बना रहता है। स्कूल जाने वाले बच्चे व राहगीर अपनी जान हथेली पर लेकर सड़क पर चलते है। पांवटा साहिब मे लोग ट्रक चालकों की मनमानी से परेशान है, नो एंट्री के समय भी सड़कों पर ट्रक दौड़ाए जा रहे हैं, जिसके चलते जनता परेशान है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने हरिपुर टोहाना में ग्रामीणों की सभी मांगों व समस्याओं को सुना। ग्रामीणों को उचित समाधान का आश्वासन दिया है। मौके पर मौजूद अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वाले ओवरलोड व नो एंट्री मे चलने वालो के खिलाफ उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।