फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में 25 लाख रुपये से चकाचक होगी शहीद स्मारक-कोर्ट सड़क

नगर परिषद नाहन के अंतर्गत आने वाली शहीद स्मारक-कोर्ट सड़क की खस्ताहालत को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 25 लाख रुपये की राशि से इस मार्ग पर टारिंग का कार्य किया जाएगा। इससे पहले इस संकरे मार्ग को चौड़ा करने का कार्य शुरू किया गया है। सड़क की टारिंग और चौड़ा करने का कार्य लोक निर्माण विभाग कर रहा है। इसके लिए नगर परिषद ने करीब 25 लाख रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग को जारी की है। इस मार्ग को चौड़ा करने के बाद इसपे टारिंग की जाएगी। लोक निमार्ण विभाग के एक्सईन आलोक जनवेजा ने बताया कि कोर्ट सड़क पर टारिंग से पहले उसे चौड़ा करने का कार्य प्रगति पर है। नगर परिषद नाहन की अध्यक्षा श्यामा पुंडीर ने बताया कि कोर्ट मार्ग की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को 25 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें