फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरुण भंडारी बोले- हरियाणा के मुख्यमंत्री निहंग विवाद को शीघ्र सुलझाने को लेकर गंभीर

हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीति सचिव तरुण भंडारी ने कहा कि कोई विवाद नहीं है, यह छोटी-मोटी घटना थी। लेकिन कुछ लोग इसे राजनीतिक तूल देकर माहौल बिगड़ने का काम करते हैं। निहंगों की समस्याओं का समाधान होगा। हरियाणा व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के संज्ञान में जब मामला आया। इसके बाद जत्थेदार मेजर सिंह सोढ़ी, अनंत सिंह, कलम सिंह व तूफान सिंह ने उतराखंड के मुख्यमंत्री से बात की है। हर तरफ से सहयोग हो रहा है। लेकिन, कुछ राजनीतिक दल चुनाव को देखते हुए बात बढ़ाने का प्रयास कर रही है। लेकिन हमें पूरा यकीन है कि शीघ्र इसका कोई स्थायी समाधान होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीति सचिव तरुण भंडारी ने शनिवार को पांवटा साहिब पहुंचने पर पत्रकार वार्ता में ये बाद कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें