राजकीय महाविद्यालय भरली में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम की निदेशक नसीमा बेगम ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं गंगा सिंह तोमर विशिष्ठ अतिथि रहे। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ. रितु पंत ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि महाविद्याल में 103 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। इसमें 90 फीसदी बालिकाएं शिक्षा ग्रहण कर रही है। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। तनिष्का ने सोलो नृत्य पेश किया। माया और विकेश ने गोरा-गोरा मुखड़ा नाटी पर मनमोहन नृत्य प्रस्तुत कर समा बांधा। शोभना, निशा, और समृद्धि ने पहाड़ी नाटियों पर सुंदर नृत्य किया। आशु ने दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए गाना गाया।