फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कन्या स्कूल नाहन में सरकारी फीस ढांचे में विद्यार्थी पढ़ेंगे सीबीएसई पाठ्यक्रम

ऐतिहासिक शहर नाहन के शैक्षणिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शहर के प्रतिष्ठित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पूरी तरह सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) पैटर्न पर चलने की तैयारी पूरी कर ली है। इस नए सफर का आगाज 1 अप्रैल से होने जा रहा है, जब स्कूल में नए दाखिलों की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू होगी। दाखिला अभियान को गति देने के लिए कार्यवाहक खंड परियोजना अधिकारी राजकुमार चौहान ने स्कूल स्टॉफ और स्कूल प्रबंधन समिति के साथ विशेष बैठक की। राजकुमार चौहान ने शिक्षक और एसएमसी सदस्यों से अधिक से अधिक अभिभावकों को इस ऐतिहासिक बदलाव की जानकारी देने का आह्वान किया। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि पीएम श्री योजना के तहत चयनित इस स्कूल में अब राष्ट्रीय स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल लर्निंग टूल्स उपलब्ध होंगे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए राजकुमार चौहान ने स्पष्ट किया कि सीबीएसई पाठ्यक्रम के बावजूद यहां सरकारी फीस ढांचा ही लागू रहेगा। कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीपिका ने बताया कि अभी सीबीएसई शिक्षा के लिए नाहन के अभिभावकों को निजी स्कूलों की ओर रुख करना पड़ता था, जो आर्थिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण होता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें