सिरमौर जिले के पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में राज्य स्तरीय मास्टर्स खेल प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हुआ। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक किरनेश जंग ने किया। प्रतियोगिता में 150 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।