फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: भैयादूज पर महिलाओं ने उठाया निशुल्क यात्रा का लाभ

भाई-बहन के स्नेह के प्रतीक पर्व भैयादूज पर वीरवार को महिलाओं ने प्रदेश सरकार की ओर से दी गई निशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठाया। सुबह से ही बस अड्डों पर महिलाओं की खासी भीड़ देखने को मिली। कई महिलाएं अपने भाइयों से मिलने दूर-दराज़ के इलाकों तक पहुंचीं। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को पूरे दिन किराया नहीं देना पड़ा। निगम के कर्मचारियों के अनुसार नाहन डिपो की बसों में सैकड़ों महिलाओं ने हिमाचल की सीमा में विभिन्न रूटों पर सफर किया। निगम की ओर से सूर्योदय से सूर्यास्त तक महिलाओं को निशुल्क सफर की सुविधा दी गई। महिलाओं ने सरकार इस निर्णय की सराहना की। बस अड्डा नाहन के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि निगम के निर्देशों के मुताबिक सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक निगम की सभी बसों में महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। सभी परिचालकों को किसी भी महिला का टिकट न काटने के निर्देश जारी किए गए थे। उन्होंने बताया कि निशुल्क यात्रा सुविधा सिर्फ हिमाचल के भीतर ही दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें