नाहन-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोड़का के समीप बुधवार दोपहर बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में बिरोजा (रेजिन) के ड्रम लदे हुए थे। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि ट्रक के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हुआ। ट्रक नाहन की ओर से पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था। दोड़का के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।