गिरिपार क्षेत्र के टिटियाना गांव के युवाओं ने मानवता की मिसाल पेश की है। क्षेत्र के युवाओं ने ठंड में सड़क पर ठिठुरती फिर रही दो गायों को गौशाला पहुंचाया। स्थानीय निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि काफी दिनों से दो गाय सड़कों पर लावारिस घूम रही थी। इनको ठंड और जंगली जानवरों से खतरा था। ऐसे में इन गायों को रवि की मदद से उनकी गाड़ी में पांवटा साहिब गौशाला पहुंचाया गया। इस कार्य में टिटियाना गांव के पंकज शर्मा, संजय शर्मा, बंटी शर्मा, कृष शर्मा, मुकेश शर्मा और लोक निर्माण विभाग में कार्यरत रतन सिंह शर्मा ने मदद की है। अध्यापक मायाराम शर्मा ने कहा है कि समाज और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है। हमारे गांव के युवा बहुत सराहनीय कार्य कर रहे हैं।