खंड शिक्षा अधिकारी नाहन ने शिक्षा खंड नाहन की तीन प्राथमिक पाठशालाओं में दबिश दी। औचक निरीक्षण के लिए यकायक पहुंचे अधिकारी को देखकर कुछ पलों के लिए स्कूलों में सन्नाटा पसर गया। बहरहाल, खंड शिक्षा अधिकारी पूर्ण चंद पंवार ने रामा, कन्यौण व धौण स्कूलों में पहुंचते ही शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कार्यो समेत किचन गार्डन, शौचालयों और दोपहर के भोजन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में पढ़ाई समेत दूसरे कार्य तो सही मिले लेकिन कई स्कूलों में बाहरी दिवारी और स्कूल में मरम्मत की जरूरत महसूस हुई। इस पर उन्होंने स्कूल प्रभारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए।