राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर में भी होली पर्व की धूम रही। होली पर राजकीय अवकाश होने के चलते स्कूल में एक दिन पहले ही होली का पर्व सेलिब्रैट किया। शिक्षकों और बच्चों ने खूब गुलाल उड़ाया और एक दूसरे को भी लगाया। शिक्षकों की ओर से सभी बच्चों को मिठाई भी वितरित की गई।