फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: सुखराम चौधरी बोले- बांगरण-शमशेरगढ़ गांवों की सुरक्षा के लिए गिरि नदी का जल्द होगा तटीकरण

गिरि नदी के तट से सटे बांगरण–शमशेरगढ़ गांवों की सुरक्षा के लिए तटीकरण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। यह बात पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी ने मंगलवार को पांवटा विश्रामगृह में जिला उपायुक्त प्रियंका वर्मा के समक्ष ग्रामीणों की मौजूदगी में कही। विधायक ने 6 जनवरी को अमर उजाला में प्रकाशित समाचार “बांगरण–शमशेरगढ़ में गिरि तटीकरण की घोषणा अधूरी, आपदा के बाद लोगों को सता रहा डर” का हवाला देते हुए कहा कि सरकार ग्रामीणों की चिंताओं को गंभीरता से ले रही है। मंगलवार को विधायक सुखराम चौधरी ने ग्राम प्रधान तारों देवी सहित गांव के प्रतिनिधिमंडल को जिला उपायुक्त और एसडीएम पांवटा से मिलवाया। इस दौरान प्रशासन की ओर से कुल स्वीकृत 40 लाख रुपये के बजट में से प्रथम किस्त के रूप में 10 लाख रुपये शीघ्र जारी कर तटीकरण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। प्रशासनिक आश्वासन के बाद आपदा प्रभावित ग्रामीणों ने कुछ राहत की सांस ली है, लेकिन उनका कहना है कि जब तक कार्य पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक हर बरसात में आपदा का डर बना रहेगा। गौरतलब है कि सितंबर 2025 में आई आपदा के दौरान विधायक सुखराम चौधरी ने प्रभावित बांगरण–शमशेरगढ़ गांवों का दौरा किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि आपदा पीड़ितों को केवल तात्कालिक राहत नहीं, बल्कि स्थायी समाधान की आवश्यकता है। इसी क्रम में उन्होंने गिरि नदी के तटीकरण के लिए 40 लाख रुपये की घोषणा की थी, ताकि भूमि कटाव और बाढ़ से गांवों को स्थायी सुरक्षा मिल सके। इस अवसर पर पंचायत प्रधान तारों देवी, नरेंद्र कुमार, मेहर सिंह, सरोपों देवी, पाला राम, अनिल, रोशनी, रवि कुमार, हेमराज, कमल, वैभव, नरेंद्र पाल, धीरेंद्र, मोती राम, छीमा, ममता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें