राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवाई में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी इंद्र सिंह राणा ने समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं सेवानिवृत्त सेना अधिकारी गुमान सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान विशिष्ट ने स्वयंसेवियों को नशे से दूर रहने और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी धर्मपाल और पूनम कुमारी समेत स्वयंसेवी मौजूद रहे।