फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नरदेव शर्मा बोले- प्रदेश में युवाओं को कुश्ती से जोड़ने के लिए प्रेरित करेगा प्रदेश कुश्ती संघ

हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए कुश्ती समेत अन्य खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी। प्रदेश व जिला स्तर पर कुश्ती खेल में युवाओं को रुचि बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं जाएंगे। बुधवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कुश्ती संघ के प्रदेश महासचिव एवं जिलाध्यक्ष नरदेव शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी उन्हें सौंपने के लिए संघ के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कुश्ती खेल को बढ़ावा देने के लिए शैक्षिणक संस्थानों में जाकर युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नाहन समेत अन्य स्थानों पर कुश्ती के अखाड़े चल रहे हैं, जहां पर वे स्वयं और प्रशिक्षित पहलवान युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीती 10 अगस्त को प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से अंडर-23 आयु वर्ग में ट्रायल लेकर रांची में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में टीम भेजी थी। इसमें खिलाड़ियों ने चार मेडल जीते हैं। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। लेकिन सुविधाएं न होने के कारण उन्हें सही मंच नहीं मिल पा रहा है। कुश्ती मेट व अन्य सुविधाओं की भारी कमी है। खासकर महिला पहलवान को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि इन सभी सुविधाओं के लिए देश और प्रदेश स्तर पर मांग उठाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें