जिला मुख्यालय नाहन में जिला स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। शंखनाद संस्था की ओर से अर्जित इस कवि सम्मेलन की अध्यक्षता सोलन से आए सीएमओ डॉ. अजय पाठक ने की। इस दौरान जिले भर से आए कवियों ने जहां अव्यवस्थाओं पर तंज कसे। वहीं श्रृंगार रस से भी श्रोताओं की रूबरू करवाया।