नाहन शहर के वार्ड नंबर सात की बिल्ला वाली गली में गंदगी के ढेर लगे हैं। लोग इस गली के एक कोने में अपने घरों से निकला कचरा डाल रहे हैं। जो दिन भर यहां पड़ा रहता है। इसके कारण यहां बदबू का आलम तो है ही, साथ ही यहां की सुंदरता को भी ग्रहण लग रहा है। स्थानीय निवासी दीपक अग्रवाल, सुशांत ने कहा कि नगर परिषद को यहां पर कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए।