नाहन शहर के रानीताल पार्क स्थित शिव मंदिर में 15 फरवरी को भव्य शिवरात्रि पर्व का आयोजन होना है। इसे लेकर रानीताल पार्क की दिवारों पर रंग रोगन कार्य शुरू कर दिया गया है। तीन दिन से कर्मचारी रानीताल पार्क की चार दिवारी को साफ करके उसपे रंग रोगन कर रहे हैं। इसके बाद शिव मंदिर और दूसरी जगहों पर रंग रोगन कार्य किया जाएगा।