फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: एनएसएस के स्वयंसेवियों ने सुबह निकाली प्रभात फेरी, दिन में संवारा स्कूल परिसर

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन हो रहा है। शिविर में बुधवार की सुबह स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद स्कूल में कार्यक्रम हुए। इसमें प्रधानाचार्य निर्मला वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में स्वयं सेवियों ने एकता व अनुशासन का पाठ पढ़ाया, जबकि प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवियों के कार्यों को सराहा। इसके बाद स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर के चप्पे-चप्पे की सफाई की। इससे पूर्व स्वयं सेवियों ने एनएसएस गीत भी प्रस्तुति किया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी सीमा रानी, अंजना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें