फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: त्रिलोकपुर में भी अब धार्मिक नगरी रेणुकाजी की तर्ज पर श्रद्धालु उठा सकेंगे नौकायन का लुत्फ

सिरमौर जिले के धार्मिक स्थल त्रिलोकपुर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने और स्थानीय पर्यटन को नई दिशा प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शिव मंदिर तालाब में नौकायन शुरू करने की पहल अंतिम चरण में है। सात नौकाएं त्रिलोकपुर पहुंच चुकी हैं, जिनका ट्रायल जल्द किया जाएगा। दरअसल, त्रिलोकपुर को धार्मिक पर्यटन नगर के रूप में विकसित करने का लक्ष्य मंदिर न्यास व प्रशासन ने मिलकर तय किया है। जानकारी के मुताबिक श्री रेणुकाजी की तर्ज पर त्रिलोकपुर में पर्यटन की ऐसी संभावनाएं विकसित की जाएंगी, जिनसे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के साथ-साथ प्राकृतिक वातावरण में कुछ समय बिताने और धार्मिक पर्यटन का नया अनुभव मिल सकें। मंदिर न्यास उपाध्यक्ष एवं एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि त्रिलोकपुर को धार्मिक स्थल से आगे बढ़ाते हुए धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत नौकायन की सुविधा शुरू होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें