फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: कोटी-काफोटा सड़क की खस्ताहालत पर नाथू राम ने उठाए सवाल

कफोटा-कोटी सड़क जो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, इन दिनों अपनी बदहाल स्थिति को लेकर चर्चा में है। समाजसेवी नाथू राम ने आरोप लगाया है कि जमीनी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता उस अनुपात में दिखाई नहीं दे रही है। मीडिया को जारी वीडियो में नाथू राम ने कहा कि एफडीआर तकनीक से बनाए जाने वाले इस मार्ग पर धूल और मिट्टी के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा है, जिससे खर्च की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जनता के पैसों की खुली बर्बादी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान लिया और न ही संबंधित मंत्रियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें