फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: आंध्र प्रदेश से नाहन कार्यक्रम में पहुंचे सांसद उदय श्रीनिवास

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में आयोजित हुए पूर्व छात्र मिलने समारोह में आंध्रप्रदेश के काकीनाडा से जनसेना पार्टी के सांसद उदय श्रीनिवास भी शामिल हुए। मीडिया से बात करते हुए सांसद उदय श्रीनिवास ने कहा कि साल 1999 से साल 2002 तक उन्होंने इसी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की और आज उन्हें सांसद बनने के बाद फिर से स्कूल में पहुंचने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा आज स्कूल में काफी बदलाव हुए हैं और बच्चों को बेहतर सुविधाओं के साथ एक अच्छा पढ़ाई का माहौल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल को पीएम श्री योजना के तहत लाया गया है, जिसके बाद यहां कई तरह के कार्यक्रम स्कूल के भीतर शुरू हुए हैं जिनका पहले अभाव था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से देश में करीब 14 हजार 500 पीएमश्री योजना के तहत लाए गए है जिससे शिक्षा में बड़ा बदलाव आया है और बच्चों को कई तरह की सुविधा मिल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें