प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार और नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने हरिपुरधार सड़क हादसे में घायलों का कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज नाहन के आर्थो और सर्जरी वार्ड में घायलों से बातचीत की। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। उन्होंने कार्यवाहक एमएस डॉ. नवीन गुप्ता से घायलों के स्वास्थ्य को लेकर फीडबैक लिया। साथ ही कहा कि घायलों की हालत में सुधार हो रहा है। घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं। विनय कुमार ने कहा कि उनके विस क्षेत्र में यह अपूर्णीय क्षति हुई है।