फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर 9 अप्रैल को होगी मैराथन

एनएसयूआई का 55वां स्थापना दिवस देश-प्रदेश की भांति सिरमौर जिला में भव्य तरीके से आयोजित होगा। 9 अप्रैल को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस से पूर्व सभी कॉलेजों में प्लास्टिक मुक्त अभियान छेड़ा गया है। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान ये बात एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर ने कही। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 9 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान कार्यकर्ता कॉलेजों और आस-पास के क्षेत्र से प्लास्टिक कचरा एकत्रित करके उचित जगह पर ठिकाने लगाएंगे और दूसरे छात्रों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे। स्थापना दिवस वाले दिन 9 अप्रैल को नाहन के चौगान मैदान से सुबह 10 बजे विशाल मैराथन दौड़ शुरू होगी। इस मैराथन दौड़ के जरिये समाज को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसमें विजेता रहने वाले प्रथम तीन युवाओं को क्रमश: 5000, 2000 और 1100 रुपये की की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। उन्होंने मैराथन में भाग लेने वाले युवाओं से सुबह 8 बजे चौगान मैदान में उपस्थिति दर्ज करवाने की अपील की है। इस मौके पर जिला महासचिव शानू ठाकुर और सचिव निखिल सिंह सोढ़ा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें