नाहन की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं। स्थानीय मार्शल आर्ट्स अकादमी वॉरटाइम कॉम्बैट सिस्टम की दो होनहार खिलाड़ियों, ईशानवी तोमर और नविका शर्मा का चयन खेलो इंडिया अस्मिता पेंचक सिलात लीग (नॉर्थ जोन जूनियर चैंपियनशिप) के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी रविवार को नाहन से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 23 और 24 फरवरी को दिल्ली के ऐतिहासिक तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। ईशानवी और नविका महिला प्री-टीन (10 से 12 वर्ष) आयु वर्ग में अलग-अलग भार श्रेणियों में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।