फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कोटी गांव में सांझा प्रांगण के लिए तीन लाख और बालधार मंच के लिए दिए दो लाख

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कोटी-बौंच पंचायत के बाहलधार बैसाखी मेले का समापन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोटी-बौंच बैसाखी मेला क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल महाराज के नाम पर आयोजित किया जाता है। धार्मिक, सामाजिक व व्यापारिक दृष्टि से इसकी विशेष पहचान है। उन्होंने कोटी गांव में सांझा प्रांगण के लिए तीन लाख और बालधार मंच के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिला। ऐसे मंचों से ही क्षेत्र ने अनिल जस्टा जैसे खिलाड़ी दिए हैं। कार्यक्रम में एसडीएम शिलाई जसपाल, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता योगेश, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें