फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: साल 2025 में पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर

साल 2025 सिरमौर पुलिस के लिए खास रहा। इस साल जिला पुलिस ने नशा तस्करों पर कई बड़ी कार्रवाई की। इससे नशे का कारोबार करने वाले लोगों में हडकंप मचा रहा। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने 2025 में एनडीपीएस के 191 मामले दर्ज किए, जो 2024 के 103 मामलों की तुलना में 97 प्रतिशत अधिक हैं। पुलिस ने 2024 में 460 ग्राम चिट्टा नशा तस्करों से बरामद किया था जबकि 2025 में एक किलो 65 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि साल 2025 में पुलिस ने चरस की 31 किलो खेप बरामद की, जबकि 2024 में 18 किलो चरस बरामद की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने साल 2025 में नशे की तस्करी में संलिप्त 281 लोगों को गिरफ़्तार किया है। यही नहीं, नशा तस्करों की 4 करोड़ 43 लाख रुपये की संपत्ति भी सील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें