फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: हर्षवर्धन चौहान बोले- 100 बिस्तर वाले शिलाई अस्पताल का भवन जल्द होगा तैयार

शिलाई अस्पताल में बुधवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की। उन्होंने ने कहा कि 19 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 100 बिस्तर क्षमता वाले अस्पताल का भवन जल्द तैयार कर जनता को समर्पित किया जाएगा। बैठक में क्षेत्र के लोगों के लिए चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समिति की धन राशि का उपयोग क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने पर किया जाना चाहिए। शिलाई अस्पताल आसपास के क्षेत्र का केंद्र बिंदु है। यहां दूर-दराज़ के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग अपना इलाज करवाने पहुंचते हैं। इसलिए यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का होना ज़रूरी है। इस अस्पताल के लिए स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार और विधायक निधि से बजट का प्रावधान किया जाएगा। सचिव रोगी कल्याण समिति डॉक्टर शीतल शर्मा ने बैठक का संचालन करते हुए रोगी कल्याण समिति के आय व्यय का ब्योरा और बैठक का एजेंडा समिति के समक्ष रखा। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के लिए कुछ मांगे भी उद्योग मंत्री के समक्ष रखी। बैठक से पहले उद्योग मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण किया। चिकित्सकों से मिले और उपचार के लिए उनकी ज़रूरतें जानी। उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन मरीज़ों का कुशलक्षेम जाना और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा उद्योगमंत्री ने अस्पताल के नये भवन निर्माण कार्य का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मार्केटिंग कमेटी अध्यक्ष सीता राम शर्मा, एसडीएम शिलाई जसपाल, बीडीओ अभिषेक ठाकुर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति प्रदीप चौहान, बीएमओ अजय देओल, सीडीपीओ गीता सिंगटा, ओएसडी अत्तर राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें