फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: आस्था स्कूल नाहन के स्पेशल बच्चों के साथ बांटी खुशियां

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित प्लेडिस इंडिया कंपनी ने अपनी कंपनी के वार्षिक इवेंट मेक हैप्पी, बी हैप्पी.., को सार्थक करते हुए बुधवार को आस्था स्कूल नाहन में विशेष बच्चों के साथ खुशियां सांझा की। कंपनी की एचआर मैनेजर रामेश्वरी सैनी अपनी टीम के साथ आस्था स्कूल पहुंची और विशेष बच्चों को खाने-पीने की सामग्री दी। इस दौरान टीम ने विशेष बच्चों के बैठने के लिए कुर्सियां भी स्कूल प्रबंधन को प्रदान की। मैनेजर रामेश्वरी सैनी ने बताया कि कंपनी के वार्षिक इवेंट मेक हैप्पी, बी हैप्पी.., के अंतर्गत यहां पर सामग्री वितरित की गई है। इस मौके पर आस्था स्पेशल स्कूल के विशेष बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के दौरान आस्था स्कूल नाहन की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी, डीएड कॉलेज की प्रधानाचार्य रूचि कोटिया, शिक्षक मोनिका शर्मा समेत अन्य शिक्षक और चुनौतीपूर्ण बच्चे मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें