फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में मनाई गुरु रविदास महाराज की जयंती

संत शिरोमणी श्री गुरु रविदास महाराज के 649 प्रकाशोत्सव पर रविवार को रविदास मंदिर में झंडा रोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री गुरू रविदास कल्याण सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने झंडारोहण करने के बाद पूजन में भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ने लोगों को गुरू रविदास के पद चिन्हों पर चलने का आहृवान किया। अंत में भंडारे के साथ दो दिवसीय प्रकाशोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में सभा के प्रधान बाबूराम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें