फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: माता बालासुंदरी गोशाला में मनाया गोपाष्टमी पर्व, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने की पूर्जा-अर्चना

गोपाष्टमी का पर्व बुधवार को सिरमौर जिले के विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने गोवंश की पूजा कर उन्हे भोजन करवाया। जिला मुख्यालय नाहन के समीप महामाया माता बालासुंदरी गोशाला में गोपाष्टमी पर्व के मौके पर पशु क्रूरता निवारण समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं। गोशाला में विशेष पूजा और हवन किया गया। उपायुक्त ने हवन में पूर्णाहूति डाली। इस दौरान उन्होंने लेागों को गोपाष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कहा कि मौजूदा समय में गोशाला में 105 पशु हैं। इनकी देखभाल यहां तैनात कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। उन्होंने लोगों से गोवंश को सड़कों पर न छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी गोवंश के सड़कों पर घायल होने और लोगों द्वारा बीमार होने के बाद पशु को छोड़े जाने की कोई सूचना प्रशासन को मिलती है तो ऐसे गौवंश को गौशाला में पहुंचाया जाता है। इस अवसर पर पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य और गोशाला कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें