फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन के बड़ा चौक में उमड़ा उत्साह, युवाओं ने नाटी की थाप और रंगों के साथ मनाया होली का जश्न

सिरमौर जिले के ऐतिहासिक शहर नाहन के बड़ा चौक में होली का त्यौहार बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के इस प्रमुख केंद्र पर सुबह से ही युवाओं की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई थी, जो दोपहर तक सैकड़ों की संख्या में तब्दील हो गई। रंगों और संस्कृति का संगम इस बार की होली में आधुनिक उल्लास के साथ-साथ हिमाचली संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। रंगों में सराबोर युवाओं ने केवल गुलाल ही नहीं उड़ाया, बल्कि पारंपरिक नाटी डालकर माहौल को पूरी तरह पहाड़ी रंग में रंग दिया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बड़ा चौक में होने वाला यह आयोजन आपसी भाईचारे और खुशी का प्रतीक बन चुका है। सैकड़ों की संख्या में मौजूद युवाओं ने अनुशासित रहकर इस पर्व का आनंद लिया। नाहन की सड़कों पर हर तरफ "होली है" के जयकारों के साथ युवाओं की टोलियां एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई देती नजर आईं। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि त्यौहार की गरिमा बनी रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें