फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: मूसलाधार बारिश से बिरोजा फैक्टरी परिसर और सैनवाला में घरों में घुसा पानी

सिरमौर जिले में रविवार तड़के शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से नाहन के बिरोजा फैक्टरी परिसर में पानी घुस गया। साथ बहने वाले नाले के पानी का बहाव फैक्टरी की ओर हो गया, जिससे बड़ी मात्रा में पानी और मलबा यहां घुस गया। उधर दिल्ली गेट के एमसी कॉप्लेक्स की पांचवीं मंजिल परिसर में भी जलभराव हो गया। दुकानदारों ने वाइपर से पानी बाहर निकाला। भारी बारिश के चलते मात्तर भेड़ों पंचायत के नलका गांव में पहाड़ी दरकने से एक व्यक्ति का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सैनवाला में लोगों के घरों में पानी और मलबा घुस गया। एक बाइक भी मलबे की चपेट में आई है। चंडीगढ़-देहरादून एनएच पर माकरंडा में एक ट्राला फंसने से दो घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें