फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: डॉ. राजीव बिंदल बोले- केंद्र से मिलने वाले धन का सही ढंग से नहीं हो रहा उपयोग

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए केंद्र पर आरोप लगाने की राजनीति कर रही है। कांग्रेस के 10 वर्षों के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को लगभग 18 हजार करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) मिला था। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को लगभग 89 हजार करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार केंद्र सरकार पर भेदभाव के आरोप लगा रही है, जो कि पूरी तरह तथ्यहीन है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें