फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: डॉ. राजीव बिंदल बोले- कांग्रेस के तीन साल के जश्न में सरकारी और जनता का करोड़ों रुपये हुआ व्यय

कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर मंडी में आयोजित जनसंकल्प सम्मेलन को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सरकारी साधनों का उपयोग किया। सरकारी के खर्चे से लोगों को मंडी तक पहुंचाया। इस तीन साल के जश्न को मनाने के लिए सरकारी और गरीब जनता का करोड़ों रुपये खर्च कर दिया है। जनहित में कोई कार्य नहीं किया है। 2022 में सुखिवंद्र सिंह सरकार लोगों से बड़ी-बड़ी गारंटियों और संकल्प के वादे के दम पर सत्ता में आई। पहली केबिनेट में गारंटियां दूर करने का अलाप रागने वाली कांग्रेस सरकार आज तक उन्हें पूरा नही कर पाई है। 2022 में जनता की आंखों में जो धूल झोंकने का काम कांग्रेस सरकार ने किया था, वह आज भी कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें