रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के आह्वान पर शनिवार को मेडिकल कॉलेज नाहन में रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर रहे। इसका स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा। चिकित्सकों ने सुबह गेट मीटिंग कर रोष जताया और डॉ. राघव नरुला की निलंबन रद्द करने की मांग की। आरडीए अध्यक्ष डॉ. विनय और उपाध्यक्ष डॉ रेशम ने बताया कि आईजीएमसी में हुए प्रकरण पर सरकार ने एक तरफा कार्रवाई की है। डॉ. राघव नरूला की सेवाओं को समाप्त करना न्याय संगत नहीं है। इस मामले में पूरी जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की फैसले के मुताबिक जब तक जब तक मांग पूरी नहीं होती है रेजिडेंट डॉक्टर मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में नियमित सेवाएं नहीं देंगे, केवल आपातकालीन सेवाएं जारी रहेगी।