फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेसी

अंकेश डोगरा Updated Sun, 11 Jan 2026 12:13 PM IST

सिरमौर कांग्रेस ने रविवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत नाहन के यशवंत चौक पर सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की। सुबह 11 बजे शुरू हुई यह सांकेतिक भूख हड़ताल दोपहर बाद तीन बजे तक जारी रही। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा को बंद करने का प्रयास कर रही है। मनरेगा में कई बदलाव किए गए हैं। योजना में बदलाव के बहाने इसको बंद करने का प्रयास सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा के नाम को बदलकर वीबी-जी राम जी किया गया है। उसके बाद इसके बजट में कटौती की गई। उन्होंने कहा कि वीबी-जी राम जी योजना के तहत 60:40 अनुपात के तहत कार्य किए जाएंगे, जबकि पहले 90:10 अनुपात के तहत कार्य किए जाते थे। उन्होंने कहा कि यदि योजना का नाम ही बदलना था, उसमें महात्मागांधी को भी शामिल कर लेते। इस अवसर पर ज्ञान चंद चौधरी, ओपी ठाकुर, अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, कैप्टन सलीम अहमद, बाबू राम, मनीराम पुंडीर समेत दर्जनों कांग्रेसीजन मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें