फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में विकसित युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन

नेहरू युवा केंद्र नाहन के सौजन्य से सोमवार को नाहन में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि युवा संसद के जरिए युवा प्रतिभागियों को एक बड़ा मंच मिलता है। इसके जरिए उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अवसर मिलता है। देश में 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है, ऐसे में देश को आगे ले जाने और विकसित भारत की दिशा में युवाओं की भूमिका अहम रहती है। उन्होंने कहा कि देश का युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है फिर चाहे शिक्षा के क्षेत्र की बात हो,खेल क्षेत्र की बात हो या स्वास्थ्य क्षेत्र की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें