स्कूल ऑफ नर्सिंग, डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में जीएनएम के 20वें बैच की छात्राओं के लिए फ्रैशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसका इसका शुभारंभ नर्सिंग स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा डोगरा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन से हुई। इस दौरान मिस फ्रैशर और मिस पर्सनेलिटी के खिताब के लिए रोमांचक प्रतियोगिता हुई। जीएनएम प्रथम वर्ष की मुस्कान को मिस फ्रैशर और जीएनएम प्रथम वर्ष की साक्षी को मिस पर्सनेलिटी चुना गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें नृत्य, पहाड़ी नाटी और पंजाबी डांस की मनभावन प्रस्तुतियां छात्राओं ने दी। प्रधानाचार्य रेखा डोगरा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नए सत्र में आई छात्राओं का स्वागत करना और उन्हें स्कूल के परिवार का हिस्सा महसूस करवाना था। यह आयोजन वरिष्ट छात्राओं और स्कूल प्रबंधन के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर अमर सिंह चौहान, नर्सिंग ट्यूटर कल्पना सैनी, नीति शर्मा, उषा रानी आदि मौजूद रहे।