फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन कॉलेज की 54वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट शुरू

Ankesh Dogra Updated Fri, 27 Feb 2026 02:02 PM IST

नाहन कॉलेज (डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय) की 54वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का शुक्रवार को ऐतिहासिक चौगान मैदान में शानदार आगाज हुआ। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक (SP) निश्चित सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत खिलाड़ियों के आकर्षक मार्च पास्ट से हुई, जिसकी सलामी मुख्य अतिथि ने ली। खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन की शपथ भी दिलाई गई। प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया। संदेश: मुख्य अतिथि ने युवाओं को संबोधित करते हुए खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और नशे से दूर रहकर शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें