फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: 108 और 102 कर्मचारियों ने नाहन में फूंका एमडी एनएचएम का पुतला

जिला सिरमौर में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। रविवार को कर्मचारी उपायुक्त कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे और अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारियों ने महिमा लाइब्रेरी के पास एमडी एनएचएम का पुतला फूंका। दोपहर बाद कर्मचारी शिमला में 16 फरवरी को होने वाले प्रदर्शन के लिए रवाना हुए। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से न्यूनतम वेतन, सेवाओं के नियमितीकरण और सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद सरकार और संबंधित कंपनी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। जबकि कर्मचारी पिछले कई वर्षों से आपातकालीन सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है। उन्होंने मांग की कि न्यूनतम वेतन अधिनियम को तुरंत लागू किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सीटू पदाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें