फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: सुखदेव शर्मा बोले- मेडिकल कॉलेज के भवन का जल्द शुरू हो निर्माण कार्य

डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज भवन के बंद पड़े भवन का कार्य सरकार को जल्द शुरू करना चाहिए। लोगों को यहां पर सभी सुविधाएं मिलें और उन्हें उपचार के लिए चंडीगढ़, शिमला और बाहरी राज्यों के धक्के न खाने पड़े। यह बात शनिवार को पत्रकार वार्ता में ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित सुखदेव शर्मा ने कही। उन्होंने कहा मेडिकल कॉलेज भवन को शहर से बाहर शिफ्ट करने की सरकार की कवायद स्थानीय लोगों के साथ धोखा और समझ से परे हैं। ब्राह्मण सभा इसका पुरजोर विरोध करती है। सुखदेव शर्मा ने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए केंद्र की कई टीमें यहां आईं। उन्होंने हर प्रकार का सर्वे किया और कई तरीके की जांच की उसके बाद ही वर्तमान स्थान पर नाहन मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मंजूरी मिली। लेकिन दुख की बात है कि कुछ निर्वाचित लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट करने का प्रयास कर रहे हैं, जो क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें