फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: मुख्य डाकघर नाहन में हुई अभिकर्ताओं की विशेष बैठक, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य पर चर्चा

जिला सिरमौर के मुख्य डाकघर नाहन में शनिवार को अभिकर्ताओं के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता डाकपाल इंदु भरमाैरिया ने की। बैठक के दौरान विशेष कर वित्त वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने को लेकर चर्चा की गई। डाकपाल ने सभी अभिकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि मंगलवार को अधिक से अधिक खाते खोलें जाएं ताकि इस वर्ष के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की ओर आगे बढ़ा जा सके। एपीएम राजीव शर्मा और तपेंद्र ठाकुर ने अभिकर्ताओं को लक्ष्य प्राप्त करने के टिप्स भी दिए। इस अवसर पर इस मौके पर रितु तोमर और मुख्य डाकघर नाहन से जुड़े करीब दो दर्जन अभिकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें