फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: बनेठी स्कूल में एसएमसी का गठन, सुभाष शर्मा तीसरी बार सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

सुभाष शर्मा को लगातार तीसरी बार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी की स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का अध्यक्ष चुना गया। शनिवार को एसएमसी के गठन को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजय पासी ने की।नई कार्यकारिणी में आशा कुमारी को उपाध्यक्ष और विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय पासी को समिति का सचिव बनाया गया। इसके अलावा चंद्र ठाकुर, कमलेश, चंदा, सीटू कुमार, कुंता शर्मा, धनवीर, आशा देवी और सीता देवी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।समिति में पंचायत प्रधान प्रेमपाल ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुराधा तथा आशा कार्यकर्ता नीरू ठाकुर को नामित सदस्य बनाया गया है। बैठक के दौरान विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विद्यालय के समग्र विकास में समिति की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रधानाचार्य संजय पासी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति विद्यालय और अभिभावकों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी विद्यालय के शैक्षणिक, खेलकूद एवं आधारभूत ढांचे के विकास में सक्रिय सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा और विद्यालय की गतिविधियों में निरंतर सहभागिता निभाने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें